योगासन के क्या फायदे है ?

0
benifits of yoga

योग के जब तक आपको फायदे पता नहीं होगें तब तक आप में से शायद ही कोई योग करेगा। पुराने समय में लोग लंबी आयु तक जीते थे। जिसके पीछे योग की ताकत होती थी। आप चाहे किसी भी उम्र के क्यों न हों आपको योग के फायदों के बारे में पता होना चाहिए जिससे कभी भी आप बीमार नहीं रहोगे और उम्र भी लंबी होगी। वजन में कमी,एक मजबूत एवं लचीला शरीर, सुन्दर चमकती त्वचा, शांतिपूर्ण मन, अच्छा स्वास्थ्य-जो आप चाहते हैं, योग आपको देता है। योग को केवल कुछ आसनो द्वारा आंशिक रूप से समझा जाता हैं परंतु इसके लाभ का आंकलन केवल शरीर स्तर पर समझा जाता हैं। हम ये जानने में असफल रहते हैं कि योग हमें शारीरिक, मानसिक रूप से तथा श्वसन में लाभ देता हैं। जब आप सुन्दर विचारो के संग होते हैं तो जीवन यात्रा शांति, ख़ुशी और अधिक ऊर्जा से भरी होती हैं।

योग के लाभ

१.निरोग बनाएगा योग

शरीर की मुख्य समस्याएं होती हैं अशांत मन, त्वचा की समस्या और अन्य कई बीमारियां। जिनकी वजह से शरीर में बीमारियां हो जाती हैं। एैसे में योग केवल एक आसन नहीं है यह शरीर को इन सभी बीमारियों से बचाकर आपको लंबी उम्र देता है। आप तब पूर्ण रूप से स्वस्थ होते हैं तब आप न केवल शारीरिक रूप से अपितु मानसिक एवं भावात्मक रूप से स्वस्थ होते हैं। गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी कहते हैं, “स्वास्थ का तात्पर्य बीमारी की अनुपस्थिति नहीं हैं। यह जीवन की गतिशीलता हैं जो बताती हैं कि आप कितने ख़ुशी, प्रेम और ऊर्जा से भरे हुए हैं।” योग हमे बैठने का तरीका, प्राणायाम तथा ध्यान संयुक्त रूप से सिखाता हैं। नियमित रूप से अभ्यास करने वाले को असंख्य लाभ प्राप्त होते हैं।

2.शरीर फिट रहता है

केवल बीमारियों से दूर रहना ही योग का अर्थ नहीं है। कोई भी इंसान तभी फिट होता है जब वह मानसिक और भावनात्मक रूप से भी फिट रहे। यदि आप खुश हैं, तनाव रहित हैं तो आप स्वस्थ कहे जा सकते हो। इसलिए योग आपकी मदद करता है। प्राणायाम और योग आपको पूरी तरह से फिट रखते हैं। 

३.वजन कम हो जाता है  

न जाने वजन कम करने के लिए आप कितने सारे उपाय करते हो। लेकिन केवल योग में एैसा गुण है जो आसानी से मोटापा कम कर देता है। योग में एैसी क्रियाएं हैं जैसे कपाल भारती और सूर्य नमस्कार जिन्हें करने से मोटापा बहुत जल्दी घट जाता है और शरीर से अतरिक्त चर्बी कम हो जाती है। अधिकतर लोग क्या चाहते हैं?योग के लाभ यहाँ भी हैं। सूर्य नमस्कार और कपालभाति प्राणायाम योग के साथ साथ शरीर के वजन में कमी लाते हैं। इसके अतिरिक्त नियमित रूप से योगाभ्यास इतनी समझ देता हैं कि हमे किस प्रकार का भोजन कब करना चाहिए? इसके अतिरिक्त यह वजन पर नियंत्रण रखने में सहायता करता हैं।

४.शरीर में लचीलापन बढ़ता है

शरीर को लचीला और मजबूत बनाने के लिए आपको योग करना चाहिए। रोज योग करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत और सही आकार में रहती हैं। साथ ही साथ आपके शरीर के पाश्चर भी ठीक हो जाता है। ध्यान और योग को करने से ही शरीर कई तरह की पीड़ा से बचा रह सकता है।

5.तनाव कम रहता  है  

इंसान को बीमारी इतना परेशान नहीं करती है जितना टेंशन करती है। तनाव ही आधी बीमारियों की जड़ है। इसलिए योग करने से आप मानसिक रूप से तनाव रहित होते हो। मेडिटेशन योग की ही क्रिया है। ध्यान योग करने से आप बेवजह की टेशन से दूर रह सकते हो।

६.शरीर में  प्रतिरक्षा शक्ति  बढ़ती  है

योग करने से शरीर बाहर से ही नहीं अंदर से भी बीमारियों से मुक्त हो जाता है। शरीर के अंदर खून के प्रभाव को ठीक रखना, मांसपेशियों को ताकत देना और दिल संबंधी रोगों को दूर करना आदि सब योग के जरिए ठीक हो जाते हैं। योग तन, मन और आत्मा में संतुलन बनाता है जिसकी वजह से बीमारी शरीर को नहीं लगती है। नियमित योग करने से शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है। और इंसान की उम्र लंबी होती है।

7.मन शांत रहता है

मन की गति बेहद तेज होती है। पल-पल में कहां से कहां पहुंच जाता है। यदि मन को काबू न किया जाए तो यह आपके लिए शत्रु बन जाता है। इसलिए मन को शांत व एकाग्र रखने का एक ही उपाय है योग। जी हां प्राणायाम और योग मन को एकाग्र और सजक बनाता है। इससे आप हर पल को अच्छे से जीना सीख जाते हो। साथ ही आप अपने काम पर पूरा ध्यान लगा सकते हो। दिन भर में कुछ मिनट का योग दिन भर की चिंताओं से मुक्ति दिलाता हैं। न केवल शारीरिक अपितु मानसिक चिंताओं से भी। योगासन,प्राणायाम और ध्यान तनाव दूर करने का कारगर उपाय हैं। आप श्री श्री योग लेवल 2 प्रोग्राम में इस बात को अनुभव कर सकते हैं कि कैसे योग शरीर को तनाव और हानिकारक पदार्थो से मुक्त करता हैं।

8.उर्जा बढ़ाता है

जैसे-जैसे शाम ढ़लती है वैसे-वैसे शरीर की उर्जा घटने लगती है। एैसे में यदि ज्यादा काम आ जाए तो आपको परेशानी हो सकती है। एैसे में आप शांत होकर सिर्फ 5 से 10 मिनट तक अनुलोम-विलोम कीजिए आपको फिर से नई उर्जा का एहसास होगा और अधिक तेज गती से काम कर सकते हो और कठिन परेशानी में भी अच्छे से रह सकेगें।

योग करने से शरीर लचीला और मजबूत तो बनाता ही है साथ ही यह मोटापा भी कम करता है। योग करने से त्वचा जवां बनी रहती है और मन भी शांत रहता है। यदि रोज योग करते हैं तो आपको दूसरे उपायों को अपनाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

9. प्रेगनेंसी में लाभ 

गर्भावस्‍था के दौरान नियमित योगा करने से शरीर स्वस्थ रहता है। शरीर से थकान और तनाव दूर होता है जो माँ और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। गर्भावस्‍था में होने वाली कोई भी समस्या जैसे- पीठ दर्द, कमर दर्द, पैरों में खिचाव, नींद ना आना, चिड़चिड़ापन, अपच, श्वास संबंधित सभी समस्यायों से मुक्ति मिल जाती है।

10.दर्द और मोटापा से रखे दूर

 योग से शरीर फ्लेक्सिबल होता है और शरीर को शक्ति मिलती है। इसके नियमित अभ्यास से पीठ, कमर, गर्दन, जोड़ों के दर्द की समस्या तो दूर होती ही है साथ ही योग आपके शरीर की खराब मुद्रा की संरचना को ठीक करता है जिससे भविष्य में होने वाले दर्द से बचा जा सकता है। नियमित योगा से शरीर की कैलोरी बर्न होती है और मोटापा घटते जाता है जिससे शरीर का वजन नियंत्रित रहता है।

11.अंतस की शांति

हम सभी शांतिपूर्ण, सुन्दर एवं प्राकृतिक स्थानों पर घूमना पसंद करते हैं। हम जब यह अनुभव करते हैं कि यह शांति हमारे अंदर हैं तो दिन में किसी समय इस छोटी छुट्टी को अनुभव कर सकते हैं। योग और ध्यान के साथ यह छोटी सी छुट्टी आपके चिंता से भरे मन को शांत करने का सबसे अच्छा तरीका हैं।

12. प्रतिरोधक क्षमता में सुधार

हम संयुक्त रूप से शरीर, मन और आत्मा से बने हैं। शरीर में कोई अनियमितता मन को प्रभावित करती हैं। मन में निराशा और थकान शरीर में रोग का कारण हैं। योगासन अंगो को सामान्य स्तिथि में रखते हैं और मांसपेशियों को शक्ति देते हैं। प्राणायाम और ध्यान तनाव को दूर करते हैं और प्रतिरक्षण क्षमता सुधारते हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *